{"_id":"65049a4c598d40aa3b0ee417","slug":"lawyers-celebrated-the-announcement-of-ending-the-strike-as-victory-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-10940-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा को विजय दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा को विजय दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे वकीलों के आंदोलन को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के संज्ञान पर शुक्रवार को समाप्त करने की घोषणा की गई। वकील 18 सितंबर से सुचारू रूप से न्यायिक कार्य करेंगे।
जिला बार अध्यक्ष एसके बबली एवं महासचिव संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में हापुड़ प्रकरण में वकीलों की मांग पूरी हो जाने पर कबूतर उड़ाकर इसे विजय दिवस के रूप में मनाया। जिला बार हाल में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हापुड़ प्रकरण में वकीलों की मांग पूरी होना, उनकी एकता की जीत है। वकीलों ने दिखा दिया है कि वह अपने ऊपर होने वाले किसी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वकील अन्याय का जवाब देने में सक्षम हैं। शासन को चेतावनी दी गई कि वह कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे वकीलों को फिर से मैदान में उतरना पड़े। वकीलों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलसिताब गुल, पूर्व अध्यक्ष राजीव चौहान, पूर्व महासचिव रविंद्र सेढा, संजय शर्मा नरदेव सिंह, नवदीप सिंह, केडी सिंह, अतीक अहमद, रामेंद्र सिंह, रामपाल पाल, महफूज चौधरी, गालिब हुसैन, राहुल काकरान आदि ने संबोधित किया। महिला अधिवक्ताओं वर्षा गौड़, रीता भुईयार, सविता शर्मा, जैनब परवीन, साधना रस्तोगी, रीता सिंह आदि को जिला बार की ओर से बढ़-चढ़कर भाग लेने पर सम्मानित किया गया।