{"_id":"65f33fdb3fad0b29e509df9c","slug":"lawyers-became-vocal-against-farmer-leader-demonstrated-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120756-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान नेता के खिलाफ मुखर हुए वकील, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान नेता के खिलाफ मुखर हुए वकील, प्रदर्शन किया
Thu, 14 Mar 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में की गई टिप्पणी को लेकर रार मची है। जिसके चलते जिला रिवेन्यु बार एसोसिएशन के बैनर तले वकील मुखर हो गए और किसान नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी को ज्ञापन दिया। वहीं न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
जिला रिवेन्यु बार एसोसिएशन की ओर से बार अध्यक्ष अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि भारतीय किसान यूनियन के नेता दिगंबर के द्वारा अधिवक्ता समुदाय और काले कोट पर अभद्र टिप्पणी की गई। जिससे अधिवक्ता समुदाय को ठेस पहुंची है। बैठक में अधिवक्ताओं ने टिप्पणी को लेकर निंदा करते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्णय लिया गया।
वहीं अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस बैठक के बाद अधिवक्ता किसान नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया। इसके बाद फिर से दो बजे अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें शुक्रवार को भी जिला रिवेन्यु बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक का संचालन सचिव निपेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया था। इसी धरना प्रदर्शन में की गई किसान नेता दिगंबर सिंह की टिप्पणी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वर्जन :
किसी वर्ग की भावनाओं को आहत करने का मेरा उद्देश्य नहीं था। किसानों को लूटने वालों को नसीहत दी थी। अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस लगी है तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन मैं गरीब और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा और गलत को गलत कहता रहूंगा। - दिगंबर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक