फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Land cutting started from Ganga to Gauspur

गंगा से गौसपुर में भूमि कटान शुरू

Sun, 20 Jun 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Land cutting started from Ganga to Gauspur
बिजनौर के नांगलसोती के गौसपुर में भूकटाव करती गंगा नदी। - फोटो : NAZIBABAD
गंगा से गौसपुर में भूमि कटान शुरू
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद(बिजनौर)। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। गंगा के तेज बहाव में नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा ने भूमि कटाव शुरू कर दिया है। भूमि कटाव गांव की आबादी की ओर बढ़ रहा है और गंगा तट से गांव की दूरी मात्र 75 मीटर रह गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने गांव में एनाउंसमेंट कराकर तट की ओर न जाने की हिदायत दी है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविवार को गांव गौसपुर में कटान शुरू हो गया। सूचना पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, डिप्टी कमीशनर जीएसटी नीरज सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को गंगा के किनारे नहीं जाने की हिदायत दी। गौसपुर के ग्रामीणों में कृषि भूमि के कटान को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। भूमि कटाव से मात्र 75 मीटर दूर रहे गए घरों के स्वामियों लाल सिंह, राजपाल, सुभाष, तेजपाल, अरुण, हरपाल सिंह में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान अनीता देवी, चरण सिंह, अवनीश कुमार, सुरेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारी गांव का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अब तक कटान रोकने के लिए तटबंध नहीं बनाए गए, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गंगा में समा रही फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, सिंचाईं विभाग के अधिकारी भी भूमि कटाव का दौरा करने गंगा घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने गांव में लगाया कैंप
प्रशासन ने गांव गौसपुर में बाढ़ चौकी बनाई है। लेखपाल मेघ सिंह, ललित कुमार, रामानंद ने गांव में कैंप लगाकर एनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को गंगा की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटावाली से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक
भागूवाला। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने कोटावाली नदी से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी है। नदी के एक छोर पर पुलिस तैनात है और भारी वाहनों नदी के रपटे के रास्ते से जाने को रोक रही है। लेकिन कुछ भारी वाहनों के चालक जान जोखिम में डालकर नदी के रास्ते से वाहन को ले गए।

नांगलसोती के गंगाघाट पर भूकटाव का निरीक्षण करते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा।

नांगलसोती के गंगाघाट पर भूकटाव का निरीक्षण करते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर के भागूवाला के कोटावाली रपटे पर आए पानी से निकलती रोडवेज बस।

बिजनौर के भागूवाला के कोटावाली रपटे पर आए पानी से निकलती रोडवेज बस।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed