{"_id":"5f3042378ebc3e4ade1d9c60","slug":"lakhs-of-cash-and-jewelery-stolen-in-mayapuri-nazibabad-news-mrt4954830193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
मायापुरी में लाखों की नकदी और आभूषण चोरी
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के गांव मायापुरी में किसान के घर से चोरों ने लाखों रुपए की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए।
गांव मायापुरी निवासी किसान शेखर के घर का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ रात को दूसरे कमरे में सोए थे। चोरों ने रात में किसी समय कमरे में प्रवेश कर सेफ के ताले तोड़कर सेफ और बैड में रखी 4.50 लाख रुपए की नगदी सोने और चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। आहट होने पर उठे किसान शेखर ने कमरे की जाली नुमा खिड़की और मुख्य गेट की खिड़की खुली देखी। लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। किसान ने चोरी की सूचना नांगलसोती थाने को दी।
थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की वारदात की जानकारी की। किसान की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी गई है। किसान ने हाल ही में कार बेची थी उसकी नगदी घर में रखी थी।