फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Laborer dies in collision between two tractors

Bijnor News: दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में मजदूर की मौत

Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in collision between two tractors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। गांव जटपुरा बौंडा के सामने दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में मजदूर ऋषिपाल (45) की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक मार्ग पर जाम लगाया। एसडीएम और सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।


गांव जटपुरा बौंडा चौराहे पर रेत बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत हो गई। लकड़ी से लदे ट्रैक्टर पर चालक गुढ़ा निवासी बबलू, जटपुरा बौंडा निवासी ऋषिपाल सहित चार लोग बैठे थे। हादसे के बाद चालक सहित तीनों व्यक्ति कूद गए, लेकिन ऋषिपाल ट्रैक्टर से नहीं कूद सका। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि रेत बजरी से भरे ट्रैक्टर का चालक टिंकू मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम के समझाने के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। उधर, ऋषिपाल की मौत से परिवार में कोहराम है।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed