{"_id":"63406448d7a35728f0329d14","slug":"kisan-sansad-on-9-in-rbs-inter-college-nazibabad-news-mrt608600288","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीएस इंटर कालेज में किसान संसद नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीएस इंटर कालेज में किसान संसद नौ को
विज्ञापन
नजीबाबाद के बड़िया क्षेत्र में बैठक करते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाकियू के संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नौ अक्तूबर को आरबीएस इंटर कालेज में किसान संसद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश सिंह टिकैत किसानों का संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में बढ़िया क्षेत्र के गांव ताहरपुर, वीरूवाला, भोगपुर, रुद्रपुर जाट्टीवाला, बिजौरी आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बाबूराम तोमर ने बताया कि नौ अक्तूबर को चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सुरेश आर्य की ओर से किसान संसद का आयोजन किया जा रहा है। किसान संसद में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी और मांगों के समर्थन में रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि नांगलसोती में पहली बार चौ. राकेश सिंह टिकैत के आगमन पर गांव बालावाली से नांगलसोती तक प्रत्येक गांव में जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक संख्या में किसान संसद में पहुंचने की अपील की। गांव बढ़िया की बैठक में सरदार जसपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, सर्वदयाल सिंह, बुट्टा सिंह, सुखदेव सिंह, लखवीर सिंह, सुरेश चौधरी, मोनू सिंह, अमृतपाल सिंह आदि शामिल रहे।