फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kirtan was taken out on the occasion of light festival

प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला

Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kirtan was taken out on the occasion of light festival
बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में पंज प्यारों को शंख बजाकर स्वागत करते पंडित ललित शर्मा। - फोटो : BIJNOR
प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला
विज्ञापन

बिजनौर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख समाज की ओर से नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। सिखों ने अनेक धार्मिक आयोजन भी किए। युवाओं ने करतब दिखाकर रोमांचित किया। नगर कीर्तन सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री अखंड साहिब जी का पाठ संपन्न किया गया, गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसके बाद नगर कीर्तन शुरू किया गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजी श्री गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी और पंज प्यारे सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। साध संगत गुरु की महिमा का बखान करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन में युवाओं ने कील वाली तख्त के ऊपर लेटकर शरीर पर बर्फ की सिल्ली रखकर उसे हथौड़े से तुड़वाया, बाइक चलाते हुए ट्यूबलाइट फोड़ने, आंख बंद करके तलवारबाजी करने, आग के गोले में तलवारबाजी करने के करतब दिखाए।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में छोटे बच्चों ने धन तेरी सिक्खी गीत पर नृत्य किया। अनेक स्थानों पर नगर कीर्तन का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने शंखनाद करके नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन के लिए सिविल लाइन को जोरदार तरीके से सजाया गया था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी से पहले श्रद्धालु सड़क को पानी से धोते चल रहे थे। शोभायात्रा शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज, शंभू दयाल का चौराहा होते हुए नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आकर संपन्न हुई। नगर कीर्तन के आयोजन में प्रधान हरदीप सिंह कालरा, सुरजीत सिंह खालसा, गोल्डी, बीबी प्रकाश कौर, सचिन खुराना, रजनी, सतनाम खुराना, डॉली खुराना, चरनजीत सिंह, रविंद्र खुराना, सन्नी गुलाटी, लवी गुलाटी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed