फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwari heading towards the destination with cheer

जयकारों से साथ गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़िये

Sat, 15 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanwari heading towards the destination with cheer
नजीबाबाद में पीलीभीत के शिवभक्त भोले। - फोटो : NAZIBABAD
जयकारों से साथ गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़िये
विज्ञापन

नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़यात्रा मेला भोलेनाथ के जयकारों के साथ शुरू हो गया है। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ मंदिर में भगवान आशुतोष का पहला जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का जत्था उमड़ने लगा है। शिवभक्त कांवड़ों में पवित्र गंगाजल के साथ बम बम भोले के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर कूच रहे हैैं।
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़यात्रा मेला के दौरान शिवभक्तों के जत्थे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर पर पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर में शिवभक्तों के लिए प्रशासन ने चिकित्सा, सुरक्षा और पेयजल सहित कई व्यवस्थाएं जुटाई है। शिवभक्तों कांवड़ियों के लिए समाजसेवी श्रद्धालुओं ने सेवार्थ शिविर लगाए हैं। मोटा महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का पहला जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार लगने लगी हैं। भगवान भोलेनाथ का पहला जलाभिषेक कर शिवभक्त भोलेनाथ के जयकारों के साथ गंतव्य के लिए आगे बढ़ रहे हैं। केसरिया वस्त्र धारण के शिवभक्त कांधे पर रंग-बिरंगी कांवड़ और कांवड़ पर धार्मिक ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना है। भोले की भक्ति के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम को दर्शाते शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। पीलीभीत जनपद के गोकुल मंडल, सूरज मिस्त्री, दीपांकर, नारायण सरकार, गोपाल सरकार, सदानंद मंडल, उद्धव सरकार, किरन, संजीव सरकार आदि शिवभक्तों का कहना है कि एक दिन पूर्व हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले हैं। कई किमी की यात्रा तय कर उनका जत्था 21 फरवरी को पीलीभीत के माला कॉलोनी स्थित वैद्यनाथ मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लेंगे। महेश ठाकुर, अनिल शर्मा जितेंद्र, विजय शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, दीपक शर्मा आदि का कहना है कि उनका जत्था वृंदावन पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

उधर, पीलीभीत, रुद्रपुर, काशीपुर, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर सहित दूरदराज के शिवभक्त हर-हर भोले के जयकारों के साथ नगर से गुजरते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा बनी चुनौती
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़यात्रा मेले के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन देना प्रशासन के लिए चुनौती बना है। दरअसल शिवभक्त हरिद्वार से काफी लंबी दूरी तय कर मोटा महादेव पर पहला जलाभिषेक करते हैं। अधिकांश शिवभक्त मंदिर परिसर में जलपान व विश्राम के बाद तड़के करीब तीन-चार बजे गंतव्य के लिए कूच करते हैं। मोटा महादेव से नगर तक मार्ग शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए उस समय कोई पुलिसकर्मी तैनात न होने पर शिवभक्तों की सुरक्षा रामभरोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed