फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kale alias Shah Alam gets life imprisonment for robbery and murder

Bijnor News: लूट और हत्या में काले उर्फ शाह आलम को उम्रकैद

Sat, 26 Oct 2024 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kale alias Shah Alam gets life imprisonment for robbery and murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत मित्तल ने चंद्रपाल की हत्या और लूट का दोषी पाते हुए काले उर्फ शाह आलम को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले के चार अभियुक्तों को पहले ही कोर्ट सजा सुना चुकी है।
थाना नहटौर के गांव हरगनपुर निवासी विवेक बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18-19 नवंबर 2007 की रात करीब एक बजे की घटना है। वह एवं उसके भाई जवाहरलाल, कृष्ण गोपाल अपने मकान के कमरों एवं उसके पिता चंद्रपाल गुप्ता, उसकी माता शीला देवी ऊपरी मंजिल के अपने कमरों में सो रहे थे। छत पर बैटरी से चलने वाली ट्यूबलाइट जल रही थी।
विज्ञापन

रात्रि में जब उसकी मम्मी कमरे से बाहर आई तो छत पर खड़े बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। शोर मचाने पर उसके पिता चंद्रपाल, वह एवं उसके भाई छत पर पहुंच गए। पापा ने कहा कि काले, साबिर मोटा और मुल्ला तुम तीनों यहां कैसे हो। इस पर काले ने उसके पापा पर गोली चला दी। जो उनके सीने में लगी, वे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर होने पर गांव वाले आ गए। इन पर बदमाश फायर करते हुए छत से कूदकर भाग गए। इस मामले में बदमाशों ने सोने का एक टीका, एक जंजीर, दो सोने की अंगूठी, चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपये की लूट की थी। चंद्रपाल की हत्या कर दी गई थी। इस केस में पांच गवाह पेश किए गए। कोर्ट ने काले उर्फ शाह आलम निवासी श्यामपुर मुस्तफाबाद को सजा सुनाई।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed