फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jalilpur-Hastinapur bridge to be repaired, traffic to resume

Bijnor News: जलीलपुर-हस्तिनापुर पुल मार्ग की होगी मरम्मत, यातायात फिर होगा शुरू

Fri, 07 Feb 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jalilpur-Hastinapur bridge to be repaired, traffic to resume
-315 लाख रुपये की लागत से होगी गंगा पुल सड़क की मरम्मत
विज्ञापन


जलीलपुर। जलीलपुर-हस्तिनापुर के बीच बने गंगा पुल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त सड़क का 315 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य होगा। सड़क के ठीक होने पर निकटवर्ती गांवों के साथ ही चार राज्यों के हज़ारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
स्टेट हाइवे-147 पर मेरठ के हस्तिनापुर और बिजनौर के जलीलपुर के बीच करीब 10 किलोमीटर सड़क दो साल से क्षतिग्रस्त है। हस्तिनापुर तिराहे से बिजनौर की पांडवनगर पुलिस चौकी तक सड़क चलने लायक नहीं है। सड़क की खराब हालत को देखते हुए जुलाई माह में लोक निर्माण विभाग ने कई स्थानों पर मार्ग बंद के बोर्ड लगाए थे, जो आज भी लगे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मेरठ ने बहसूमा की ओर से किलोमीटर 16 से किलोमीटर 27 के मध्य सड़क मरम्मत के लिए 315 लाख रुपये का प्रस्ताव बना कर भेजा हुआ है। लोक निर्माण विभाग मेरठ जनवरी माह में सड़क मरम्मत के लिए निविदा निकाल चुका है। निविदा विज्ञापन के अनुसार छह फरवरी को निविदाएं खोली जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मेरठ के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताया जल्दी ही सड़क मरम्मत कार्य के लिए धन आवंटन होने की उम्मीद है। टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।


मिलेगी राहत
जलीलपुर और हस्तिनापुर के बीच क्षतिग्रस्त सड़क ठीक होने पर गंगा पुल के दोनों ओर दर्जनों गांव में रहने वाले हजारों किसानों, मजदूरों, सरकारी व गैरसरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड के हज़ारों यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed