{"_id":"5ded41e08ebc3e1c0a1c922a","slug":"jalalabad-won-the-district-level-cricket-title-nazibabad-news-mrt457736736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद ने जीता जिला स्तरीय क्रिकेट खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद ने जीता जिला स्तरीय क्रिकेट खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद ने जीता जिला स्तरीय क्रिकेट खिताब
नजीबाबाद/जलालाबाद। जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जलालाबाद ने साहनपुर को पांच विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
साहनपुर फैंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से साहनपुर के ईदगाह मैदान पर जिला स्तरीय क्रिकेट का फाइनल खेला गया। साहनपुर के कप्तान जिमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में फहीम के 65 और देव के 35 रन के सहयोग से टीम ने 197 रन बनाए। जलालाबाद की ओर से मो.जैद ने चार और नदीम ने तीन विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी फैंड्स क्लब जलालाबाद की टीम ने कप्तान मतीन के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन किया। मो.जैद के 44 रन और नदीम के 40 रनों की मदद से पांच विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। साहनपुर की ओर से बजाज ने दो विकेट लिए। जलालाबाद के मो.जैद को मैनऑफ दी मैच और नदीम को मैनऑफ दी सीरिज घोषित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन साहनपुर मेराज अहमद ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहबाज, शब्लू, राशिद, सलीम, शुएब, फरमान राईन, बिलाल, मुशर्रफ, अरमान शानू उपस्थित रहे।