फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inward plummeted, the prices of fruits on the sky

आवक घटी, आसमान पर फलों के दाम

Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Inward plummeted, the prices of fruits on the sky
आवक घटी, आसमान पर फलों के दाम
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण काल में इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज और उनके परिजन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फलों को खरीद रहे हैं, लेकिन फलों के दामों में दो गुना बढ़ोतरी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ढाई से तीन गुना दामों पर फल की खरीदारी करने को मजबूर हैं। पिछले एक महीने से फलों के भाव पर गौर करें तो बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है।
प्रदेश में चल रहे कोरोना कर्फ्यू के कारण पहले की अपेक्षा फल कम आ रहे हैं। इससे मंडियों में थोक दुकानदार मनमाफिक पैसा वसूल रहे हैं। फल का ठेला लगाने वाले संतोष ने बताया कि पिछले एक महीने में फलों के दाम अधिक बढ़े हैं। इसके पीछे सबसे बढ़ा कारण फलों की मांग में वृद्धि और आवक का घटना है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग फल के दाम बढ़ने से परेशान हैं। मंडियों में संतरा, सेब, नीबू, कीवी, नारियल सहित अन्य फलों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसमी का जूस 40 से 50 रुपये प्रति गिलास हो गया है, जबकि एक माह पहले इसका रेट 30 रुपये तक था।
विज्ञापन

विटामिन सी युक्त फल खाएं
चेस्ट फिजीशियन डॉ. तजीन आरिफ बताती हैं कि विटामिन सी युक्त खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के कारण शरीर में होने वाली क्षति एवं संक्रमण से भी बचाते हैं। नींबू, संतरा, पपीता, अंगूर, आंवला, हरी मिर्च, लाल मिर्च, शिमला मिर्च आदि का सेवन बेहद ही फायदेमंद होता है। इसके साथ साथ सभी को प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के योगासन भी करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के दाम पर प्रति किलो में
सेब-200 रुपये किलो
संतरा-160 रुपये किलो
पपीता-50 से रुपये किलो
केला- 60 रुपये दर्जन
मौसमी-100 रुपये किलो
खरबूजा-40 रुपये किलो
कीवी-1500 से लेकर 1800 डिब्बा (30 पीस)
आम-80 से 100 रुपये
अंगूर-180 से 200 रुपये किलो
नीबू-120 से लेकर 160 रुपये
अननास- 80 पीस
अनार-150 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed