फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investment of Rs 1846 crore is ready to come in UP: Suresh Khanna

यूपी में 1846 करोड़ का निवेश आने को तैयार : सुरेश खन्ना

Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Investment of Rs 1846 crore is ready to come in UP: Suresh Khanna
बिजनौर में एग्रिस्टो मासा कंपनी की यूनिट में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश सरकार के वित्तमंत - फोटो : संवाद
बिजनौर। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब आगे बढ़ रहा है। अब तक 11743 करोड़ के एमओयू 554 कंपनी कर चुकी है। अभी 1846 करोड़ रुपये का निवेश और आना है। 178 एमओयू होने को तैयार हैं। यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर में एग्रीस्टो मासा के शिलान्यास कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बिजनौर के पास पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं। यहां अभिज्ञान शाकुंतलम में वर्णित महर्षि कण्व का आश्रम भी है। जहां राजा दुष्यंत ने पहली बार शकुंतला को देखा। यहीं वह स्थान है, जहां भरत ने बचपन में ही शेर के दांत गिन दिए थे और उनके नाम पर देश का नाम पड़ा। बिजनौर में महात्मा विदुर की कुटी भी है, जहां भगवा श्रीकृष्ण के चरण पड़े थे। कहा कि बिजनौर में अभी और निवेश आएगा। बियर फैक्ट्री, शुगर इंडस्ट्री, डिस्टलरी के क्षेत्र में कई बड़े ग्रुप निवेश की तैयारी कर रहे हैं। निवेशकों को परेशानी न हो, सिंगल बिंडो सिस्टम, ऑनलाइन पोर्टल आदि शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


सशक्त होगा बिजनौर का किसान : मनप्रीत सिंह

वेव ग्रुप के चेयरमैन मनप्रीत सिंह चड्ढा ने कहा कि इस पहल से बिजनौर का किसान सशक्त होगा। पहले से ही हमारा एक प्लांट काम कर रहा था, अब नए निवेश के साथ किसानों की आमदनी भी दोगुना होगी। पिछले तीन वर्षों में किसानों की आय को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने में कंपनी ने मदद की है। इस 750 करोड़ निवेश के साथ, इस कंपनी में कुल एक हजार करोड़ का निवेश हो जाएगा। जुलाई 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से, आलू की खेती में उत्पादकता भी 17 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 32 टन प्रति हेक्टेयर हो गई है। यह देश में सबसे अधिक उत्पाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ नहीं बोलीं राजकुमारी एस्ट्रिड
कार्यक्रम में यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपना भाषण दिया, इसके अलावा बेल्जियम से डेलीगेशन और कंपनी सदस्यों ने भाषण दिया। इस कार्यक्रम के दौरान राजकुमारी एस्ट्रिड ने एक भी शब्द नहीं बोला। शुरूआत में उनके भाषण देने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed