{"_id":"61bb8450588846078a14a026","slug":"inter-university-athlete-competition-bijnor-news-mrt5693805155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर विश्वविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता जिले को मिले पांच गोल्ड समेत 13 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर विश्वविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता जिले को मिले पांच गोल्ड समेत 13 मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर विश्वविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता
बिजनौर। जिले को अंतर विश्वविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता में पांच गोल्ड समेत 13 मेडल मिले हैं। आरएसएस डिग्री कालेज धामपुर को ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया है। आर एस एम कालेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वर्धमान कालेज बिजनौर के दो खिलाड़ियों ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए क्वालीफाई किया है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर विश्वविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विश्वविद्यालय स्टेडियम बरेली में हुई। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी छाए रहे। अपने दमदार प्रदर्शन से पांच खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते। साथ ही चार खिलाड़ी सिल्वर तथा चार खिलाड़ी ब्रोंज मेडल जीतने में सफल रहे।
आरएसएम धामपुर के 10 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाकर कालेज को ओवर आल चैंपियन का खिताब दिलवाया। आरएसएम डिग्री कालेज धामपुर के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वर्धमान कालेज बिजनौर के दो खिलाड़ियों ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैंप में जगह बनाई है।
विज्ञापन
आरएसएम कालेज के विजयी खिलाड़ी
हिमांशु यादव -1500 मीटर दौड़ गोल्ड, आकाश तोमर -1500 मीटर दौड़ सिल्वर, हिमांशु यादव -800 मीटर दौड़ सिल्वर, पोल्ट वाल्ट निकिल गोल्ड, सत्यम ट्रिपल जंप ब्रोंज , नितेश -20 किलोमीटर पैदल ब्रॉंज, आकाश तोमर ट्रिपल चेस गोल्ड, दीपाली चौधरी हाई जंप गोल्ड , अर्चना मालवा लांग जंप ब्रोंज, तथा 400 दौड़ का बालिका वर्ग में सिल्वर पदक जीता है।
वर्धमान कालेज के ऋषभ राठी को गोल्ड
वर्धमान कालेज के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. शांतनु सिंह काकरान ने बताया कि ऋषभ ने 10.91 सेकेंड का समय लेकर आर इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए क्वालीफाई किया है। सोहित कुमार बीए द्वितीय वर्ष 10 किमी दौड़ में सिल्वर मेडल जीता है। साथ ही 32.08 मिनट का समय लेकर आर इंडिया कैंपस के लिए क्वालीफाई किया है। वंशिका बीकाम प्रथम वर्ष ऊंची कूद में सिल्वर तथा 110 मीटर बाधा दौड़ में ब्रोंज मेडल, टीना बीए प्रथम वर्ष 200 मीटर दौड़ में ब्रोंज मेडल जीता है।