{"_id":"60edc1bf8ebc3e3af1165899","slug":"instructions-for-early-completion-of-sarangawala-project-dhampur-news-mrt5472092183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से जल्द बैनामा कराकर अधर में लटकी सारंगावाला परियोजना को पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से जल्द बैनामा कराकर अधर में लटकी सारंगावाला परियोजना को पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
सारंगावाला परियोजना को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश
धामपुर। डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सोमवार की मीटिंग ली। उन्होंने किया कि नहरों की पटरी पर जो सड़कें बनी हैं, उन्हें गड्ढा मुक्त कराया जाए। बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र में सारंगावाला परियोजना को पूरा करने में आ रही दिक्कत को दूर करने के निर्देश दिए।
अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि डीएम ने बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र में कुछ किसानों को बंधा बनाने के लिए खेती की जमीन को बैैनामा न कराने के मामले को गंभीरता से लिया। निर्देश दिए कि वे इस मामले में तत्परता दिखाएं। जल्द संबंधित किसानों से जमीनों का बैनामा कराने के बाद अधर में लटकी गांव सारंगावाला परियोजना को समय से पूरा करें। बाढ़ नियंत्रण कार्य निर्धारित समय में पूरे होने चाहिए। उन्होंने हरिद्वार से चंदक को आने वाली नहर की पटरी को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।