फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Install solar pump, get subsidy from government

Bijnor News: सोलर पंप लगाओ, सरकार से अनुदान पाओ

Wed, 20 Sep 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Install solar pump, get subsidy from government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान पीएम कुसुमद्ध की वित्तीय वर्ष 2023- 24 की संशोधित कार्य योजना को शासन ने प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। इस योजना के तहत सोलर पंपों की स्थापना करने से जहां विद्युत ऊर्जा की बचत होगी। सोलर पंप लगाने के लिए अनुदान भी दिया जाएगा।

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत अनुदानित दर पर सिंचाई पंप प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकृत होना चाहिए। कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत किसानों को सोलर पंप के लिए बुकिंग करनी होगी। किसानों का चयन टोकन प्रक्रिया के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के समय किसान को 5000 रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि दो एचपी के सोलर पंप के लिए पंजीकृत किसान के पास 4 इंच, 3 व 5 एचपी के लिए 6 इंच, 7.5 एवं 10 एचपी सोलर पंप के लिए 8 इंच की क्रियाशील बोरिंग तथा उपयुक्त जलस्तर उपलब्ध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed