फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Innocent's death by falling into a bucket full of water

पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

Sat, 11 Nov 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 11 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Innocent's death by falling into a bucket full of water
बाल्टी में गिरने से हुई मासूम की मौत पर गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिरने से दो साल के एक मासूम की मौत हो गई। दोपहर बाद मासूम के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 
विज्ञापन


मोहल्ला बंजारान निवासी फईम की पत्नी शनिवार को घर के आंगन में खाना बना रही थी। उसका दो साल का बेटा असब आंगन में खेल रहा था। फईम की पत्नी का ध्यान खाना बनाने में ज्यादा था। उसे जब कुछ देर तक असब की आवाज नहीं आई तो उसने पीछे मुड़कर देखा तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।


असब पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिरा पड़ा था। उसके पैर ऊपर उठे थे। फईम की पत्नी ने भागकर असब को पानी की बाल्टी के बाहर निकाला, लेकिन तब तक असब की मौत हो चुकी थी। पानी में सिर डूबने से सांस न आने के कारण असब की मौत हुई थी। असब की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले में ही शोक की लहर दौड़ गई। इस घर में असब की किलकारियां गूंजती थीं। उसकी मौत का मातम पसर गया। असब की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed