{"_id":"60a003478ebc3e6dc158addd","slug":"innocent-death-due-to-drinking-of-termite-medicine-bijnor-news-mrt538478286","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीमक मारने की दवा पीने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीमक मारने की दवा पीने से मासूम की मौत
विज्ञापन
दीमक मारने की दवा पीने से मासूम की मौत
नगीना। खेलते खेलते घर की अलमारी में रखी दीमक मारने की दवाई पीने से डेढ़ वर्षीय मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी कपिल रुहेला के घर की एक अलमारी में दीमक मारने की दवा रखी हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह कपिल का डेढ़ वर्षीय पुत्र रूद्र घर में खेलते खेलते अलमारी में रखी दीमक मारने की शीशी निकालकर उसे पीने लगा। तभी कपिल की माता ने रुद्र को देख लिया। जब तक उसे बचातीं तब तक कुछ बूंदे रुद्र के शरीर में जा चुकीं थीं। परिजन मासूम को पहले नगीना तथा बाद में बिजनौर एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। शनिवार सुबह करीब छह बजे मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कपिल रुहेला के इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर्रहमान, एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद अली गोहर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, ठाकुर मुकेश राजपूत आदि ने शोक व्यक्त किया।