{"_id":"674a08c0bbb7feae700c276a","slug":"injured-youth-did-not-get-treatment-in-chc-for-half-an-hour-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-136976-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएचसी में घायल युवकों को आधे घंटे तक नहीं मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएचसी में घायल युवकों को आधे घंटे तक नहीं मिला उपचार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए तीन युवकों को सीएचसी अफजलगढ़ में आधे घंटे तक चिकित्सक देखने नहीं आया। बाद में दंत चिकित्सक और वार्ड बॉय ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर दो को हायर सेंटर रेफर किया।
शेरकोट थाने के गांव मुबारकपुर कुंडा निवासी राजवीर पुत्र मदन सिंह, हिमांशु पुत्र राजेश और हेमराज पुत्र रघुनाथ सिंह शुक्रवार की शाम एक ही बाइक से अफजलगढ़ आ रहे थे।
गांव भज्जावाला के समीप उनकी बाइक को किसी कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हेमराज और हिमांशु को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि सीएचसी में मरीजों के आने के आधा घंटे तक भी कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। आधे घंटे के बाद दंत चिकित्सक और वार्ड बॉय ने घायलों का का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया।