फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Industrial corridor to be built in Bijnor tehsil, UPDA team approves

Bijnor News: बिजनौर तहसील में बनेगा औद्योगिक गलियारा, यूपीडा टीम ने लगाई मुहर

Thu, 16 Apr 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Industrial corridor to be built in Bijnor tehsil, UPDA team approves
बिजनौर। अब वो दिन दूर नहीं, जब बिजनौर को विकास के पंख लगेंगे। लखनऊ से बिजनौर पहुंची यूपीडा टीम ने बुधवार को औद्योगिक गलियारे के लिए चिह्नित जमीन का भौतिक निरीक्षण किया। टीम ने बिजनौर तहसील के चिह्नित सात गांवों की जमीन को औद्योगिक गलियारे के लिए उपयुक्त मान लिया है।
विज्ञापन

बिजनौर में एक हजार हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर तहसील के गांवों में करीब 1734.897 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा था। चिह्नित जमीन का भौतिक निरीक्षण करने यूपीडा की तीन सदस्य टीम बुधवार को बिजनौर पहुंची। टीम सदस्य भूमि अर्जन अधिकारी नरेंद्र सिंह, यूपीडा अधिशासी अभियंता राकेश मोघा, यूपीडा कंसलटेंट्स मुकेश कुमार ने बिजनौर तहसील के गांवों में चिह्नित जमीन को औद्योगिक गलियारे के लिए उपयुक्त मान लिया।
विज्ञापन

भूमि अर्जन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव यूसुफाबाद, पपवार खुर्द, खाना पट्टी, गजरौला अचपल, स्वाहेड़ी बुजुर्ग, उलकपुर, मुंढाला में औद्योगिक गलियारे के लिए पर्याप्त 1000 हेक्टेयर जमीन मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम के बाग होने से नजीबाबाद तहसील में उपयुक्त नहीं मिली जमीन : प्रशासन ने नजीबाबाद के गांव फजलपुर पर्वत, जहानपुर वीरपुर, फैजाबाद, शेरपुर जमाल, तरीकमपुर, सराय बाहुद्दीन, हुसैनपुर सुल्तान में भी जमीन चिह्नित की थी। यूपीडा टीम के अनुसार, इन गांवों में आम के बाग हैं। इसलिए, यहां औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन उपयुक्त नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed