फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increasing infection, youth are waiting for vaccination

बढ़ता जा रहा है संक्रमण, जिले के हजारों युवाओं को टीकाकरण की आस

Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Increasing infection, youth are waiting for vaccination
बढ़ रहा संक्रमण, युवा कर रहे टीकाकरण का इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अभी तक 18 से 45 साल तक के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है। जनपद में एंटी कोविड वैक्सीन के संबंध में कोई गाइडलाइन न आने के कारण हजारों युवाओं को अपना टीकाकरण कराने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। अफसरों की मानें तो शासन से इसके लिए अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों में एक मई से 18 से 45 साल तक के लोगों एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षण करने की शुरुआत की जा चुकी है, लेकिन जनपद बिजनौर में अभी इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। इससे जिले के हजारों युवाओं में रोष व्याप्त है। अभी तक वैक्सीन उपलब्ध न होने और शासन से कोई गाइडलाइन जारी न होने के कारण पंजीकरण कराने वाले युवा स्वास्थ्य केंद्रों से निराश लौट रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अभी 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण हो रहा है। अभी तक शासन ने 18 से 45 वर्ष आयु तक के लोगों का टीकाकरण करने के संबंध में कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। इसका लक्ष्य शासन से निर्धारित होगा। अभी तक कितने लोगों ने पंजीकरण कर लिया है, इसकी जानकारी भी लक्ष्य आने के बाद ही शासन से प्राप्त होगी।
विज्ञापन

जल्द शुरू करें अभियान
शहर की गीतानगरी कालोनी निवासी अंकुर भारद्वाज ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एंटी कोविड वैक्सीन ही रास्ता है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए युवाओं के लिए शीघ्र वैक्सीनेशन अभियान शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम तरीकमपुर दरगो निवासी प्रद्युमन शर्मा का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए युवा वर्ग उत्साहित है। स्थिति ये है कि शासन के निर्देश के बाद से पंजीकरण तेजी से हो रहे हैं। जिले में कब से टीकाकरण अभियान शुरू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। युवाओं को संक्रमण से बचाने के लिए शीघ्र तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed