{"_id":"625daa27a521c4763750cb8d","slug":"implementation-of-100-day-action-plan-started-bijnor-news-mrt585065579","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ दिन की कार्य योजना पर अमल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ दिन की कार्य योजना पर अमल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ दिन की कार्य योजना पर अमल शुरू
बिजनौर। मिशन शक्ति फेज चार के अंतर्गत ब्लाकों में स्वावलंबन मेगा कैंप लगेंगे। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। डीएम उमेश मिश्रा ने मेगा कैंप में महिलाओं की अधिक भागीदारी बढ़ाने को कहा है। प्रोबेशन विभाग तैयारी में जुटा।
शासन के 100 दिन के एजेंडे में बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन शामिल हैं। इसके अंतर्गत जिले के सभी 11 ब्लॉक में 20 अप्रैल को स्वावलंबन कैंप लगेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। कैंपों में ग्रामीण महिलाओं को आना है। शासन की योजनाओं का लाभ पाने वाली महिलाओं से लंबित मामलों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही योजनाओं में अर्ह महिलाओं के आवेदन लिए जाएंगे। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर बीडीओ कैंपों के प्रचार प्रसार के लिए गांवों में बैठक कर रहे हैं।
ये है शासन की पांच प्रमुख योजनाएं
1- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना।
2- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना।
3- निराश्रित महिला व वृद्धावस्था पेंशन योजना।
4- बाल संरक्षण योजना।
5- महिला सशक्तीकरण योजना।