{"_id":"674ca81820567213be066dae","slug":"illegal-occupation-of-105-out-of-2342-ponds-in-dhampur-tehsil-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-137113-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर तहसील के 2342 तालाबों में 105 पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर तहसील के 2342 तालाबों में 105 पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने चलाया अभियान तो लोगों ने शुरू की कोर्ट कचहरी की लड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों में लगभग 2342 तालाब हैं। इनमें से 105 पर लोगों ने स्थाई और अस्थाई तौर पर अतिक्रमण कर रखा है या फिर अवैध कब्जे हैं। तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की ओर से अभियान चलाया गया, लेकिन कब्जाधारियों ने कानूनी जंग शुरू कर दी है।
धामपुर तहसील के चार ब्लॉक धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़ और स्योहारा में करीब 2342 तालाब हैं। इनमें से 105 पर अवैध कब्जे हैं। यह ऐसे तालाब है, जो अधिकांश गांवों में सघन आबादी के बीच में है। कई दशकों से इन पर अवैध कब्जा है। मकान तक बना रखे है। राजस्व विभाग की ओर से कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कोर्ट में वाद दायर कर कार्रवाई पर स्टे ले रखे हैंं। धामपुर ब्लाॅक में 25 तालाबों पर अवैध कब्जे हैं।
तहसीलदार पवन कुमार शर्मा का कहना है कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज तालाबों को कब्जामुक्त कराने के लिए कोर्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। कोर्ट के आदेशों का इंतजार है। जैसे निर्णय आएगा, विभाग की ओर से प्रभावी तरीके से तालाबों की जमीनों को कब्जामुक्त करा आरोपियों पर कार्रवाई होगी।