फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If the cane price is not paid, the government will not deposit the arrears

गन्ना मूल्य भुगतान नहीं तो सरकारी बकाया को जमा नहीं करेंगे किसान

Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
If the cane price is not paid, the government will not deposit the arrears
धामपुर में तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
गन्ना मूल्य भुगतान नहीं तो सरकारी बकाया नहीं करेंगे जमा
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं की सोमवार को तहसील में पंचायत हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन को चेताया है कि वह किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं दिला पा रहा है तो किसान किसी भी प्रकार के सरकारी बकाया को जमा नहीं करेंगे। अधिकारियों ने मनमानी करने का प्रयास किया तो एकजुटता से विरोध होगा।

ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सोमवार को तहसील में पंचायत का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम किसानों को गांवों में बगैर रीडिंग के बिजली के बिल को भेज रहा है। कई बार सचेत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। पूर्व तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि सभी सरकारी महकमों के अधिकारियों को पता है कि सरकार किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में फेल है। चेताया कि किसी ने किसानों को सरकारी बकाया जमा करने के नाम पर परेशान करने का प्रयास किया तो आंदोलन होगा। ऐसे अधिकारियों को किसान सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हाईवे द्वारा अधिग्रहीत की जमीन का किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। कार्यकर्ता ने इस दौरान तहसीलदार रमेश चंद्र चौहान को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें चेताया कि उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में कविराज सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र, इंद्रवीर सिंह, संजीव कुमार, विजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed