फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'If I hadn't murdered he would have killed me'

‘मैं नहीं हत्या करवाता तो वह मुझे मरवा देता’

Sat, 07 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
'If I hadn't murdered he would have killed me'
‘मैं नहीं हत्या करवाता तो वह मुझे मरवा देता’
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे की हत्या को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी शहनवाज ने ये राज नहीं खोला कि अहसान की हत्या के पीछे किसका हाथ है। और किन लोगों ने उसकी हत्या की उसे सुपारी दी थी। दो दिन पहने रिमांड पर लिए शाहनवाज ने पुलिस को केवल इतना बताया कि अहसान उसकी व नजीबाबाद क्षेत्र के कई बड़े लोगों की हत्या कराने का ताना बाना बुन रहा है। अपनी जान बचाने के लिए ही उसने अहसान की हत्या कराई है। अगर अहसान की हत्या नहीं होती तो अहसान उसकी हत्या करा देता।

नजीबाबाद में 25 मार्च को हाजी अहसान व उसके भांजे की गुरुद्वारा के पास स्थित अहसान के कार्यालय में घुसकर दो शूटरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्या में गांव उब्बनवाला निवासी दानिश पुत्र सेवन, गांव कनकपुर निवासी शाहनवाज अंसारी ,दानिश पुत्र इरफान गांव कनकपुर, गांव राहुखेड़ी निवासी जब्बार के नाम प्रकाश में आए थे। इनके अलावा पठानपुरा निवासी आसिफ , हवेली तला निवासी खुर्शीद समेत कई लोगों के इस हत्या में चालान किए थे। जब्बार व दानिश ने इस हत्या को अंजाम दिया था। हत्या शहनबाज ने कराई थी। पुलिस ने दानिश को मुंबई व जब्बार व शाहनवाज को दिल्ली से दबोचा था। दो दिन पहले पुलिस ने शाहनवाज को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। सीओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक शाहनवाज ने केवल इतना ही बताया कि अहसान उसकी हत्या कराना चाहता था, इसलिए उसने अहसान की हत्या कराई। अहसान उसके अलावा नजीबाबाद के कई लोगों की हत्या कराने की योजना बना रहा था। शाहनवाज ने यह नहीं बताया कि अहसान की हत्या किसी अन्य ने तो उससे नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed