फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If a trade agreement is reached, the woodcraft industry of Nagina will get a booster.

Bijnor News: व्यापार समझौता हुआ तो नगीना के काष्ठकला उद्योग को मिलेगा बूस्टर

Fri, 24 Oct 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
If a trade agreement is reached, the woodcraft industry of Nagina will get a booster.
बिजनौर। नगीना से 300 करोड़ रुपये सालाना हैंडीक्राफ्ट निर्यात होता है। अमेरिका के टैरिफ की वजह से काष्ठकला का निर्यात प्रभावित हुआ। ऐसे में अब भारत और अमेरिका के बीच बहु-प्रतीक्षित व्यापार समझौते की चर्चा चल रही है। अगर, समझौता हुआ तो टैरिफ घटेगा जो, नगीना के काष्ठकला उद्योग के लिए बूस्टर का काम करेगा।
विज्ञापन


नगीना के हैंडीक्राफ्ट के सालाना निर्यात में करीब 50 प्रतिशत अमेरिका के साथ होता है। नगीना के करीब 10 निर्यातक सीधे अमेरिकी ग्राहकों को उत्पाद भेजते हैं। जबकि, अन्य उद्यमी मुरादाबाद के निर्यातकों के सहयोग अपना सामान अमेरिका भेजते हैं। वर्तमान में भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लागू है। समझौते के तहत टैरिफ को घटाकर 15 से 16 प्रतिशत तक किया जा सकता है। फिर से अमेरिका के साथ निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका सकारात्मक प्रभाव नगीना के काष्ठकला उद्योग पर भी दिखाई देगा। जिससे नगीना से अमेरिका जाने वाले 150 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की राह आसान होगी। क्योंकि, अभी तक टैरिफ अधिक होने से कुछ ऑर्डर कैंसिल हो गए हैं। जबकि, कुछ ऑर्डर रुके हुए हैं।
विज्ञापन

नगीना से इन उत्पादों का होता है निर्यात

काष्ठकला में लकड़ी के बर्तन, लकड़ी का बॉक्स, लकड़ी ट्रे, छड़ी, घड़ी सहित अन्य उत्पाद तैयार कर अमेरिका सहित अन्य देशों में निर्यात होता है। नगीना के काष्ठकला उत्पादों की अमेरिका में काफी मांग है। जिस वजह से खपत भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात उद्यमियों की रीढ़ है। टैरिफ का प्रभाव बिजनौर निर्यातकों और उद्यमियों पर भी पड़ा। दोनों देशों के बीच समझौते का प्रयास अच्छा संकेत है। टैरिफ घटता है तो इसका फायदा नगीना के काष्ठकला उद्योग को जरूर मिलेगा।
....विकास अग्रवाल, डिविजनल चेयरमैन, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed