{"_id":"5debeac78ebc3e1b9a53804e","slug":"hull-movement-to-collect-sugarcane-payment-in-21-collectorate-bijnor-news-mrt457571650","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिलकलयुक्त पानी डालने वालों पर कार्रवाई नहीं:दिगंबर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिलकलयुक्त पानी डालने वालों पर कार्रवाई नहीं:दिगंबर सिंह
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के लिए 21 को कलक्ट्रेट में करेंगे हल आंदोलन
बिजनौर। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि जिले के किसान पेप्सिको कंपनी के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे। कंपनी में पेटेंट एफसी-5 प्रजाति का आलू किसान नजीबाबाद में कंपनी के प्लांट के पास ही लगाएंगे। गन्ना भुगतान के लिए 21 दिसंबर को कलक्ट्रेट में हल आंदोलन किया जाएगा।
गन्ना समिति में प्रेस वार्ता में दिगंबर सिंह ने कहा कि पिछले साल एफसी-5 प्रजाति का आलू बोने वाले गुजरात के किसानों पर पेप्सिको कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके विरोध में इस साल पूरे सूबे में यूनियन एफसी-5 प्रजाति का आलू लगवा रही है। कहा कि किसान के खेत में थोड़ी पत्ती जलने को सेटेलाइट से देखा जा रहा है लेकिन डिस्टलरी प्लांट का गंदा पानी सड़क पर डाले जाने का मामला किसी को नहीं दिख रहा है। कहा कि कोतवालीदेहात व चंदक क्षेत्र में केमिकलयुक्त पानी सड़क किनारे डाले जाने से पेड़ तक सूख गए हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। केमिकलयुक्त पानी के टैंक दिन में ही सड़क किनारे खाली किए जाते हैं। कहा कि नए पेराई सत्र के भुगतान की फूटी कौड़ी तक किसानों को नहीं मिली है। इस मुद्दे पर 21 दिसंबर को कलक्ट्रेट में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान अपने हल लेकर कलक्ट्रेट में डेरा डालेंगे। प्रेस वार्ता में सिंधुराज सिंह, रामेंद्र सिंह, ओमेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।