फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hotspot ended in Nagina, Afzalgarh

नगीना, अफजलगढ़ में हॉटस्पाट को किया समाप्त

Tue, 12 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hotspot ended in Nagina, Afzalgarh
नगीना, अफजलगढ़ में हॉटस्पाट को किया समाप्त
विज्ञापन

नगीना/अफजलगढ़। नगीना थाना क्षेत्र के गांव मंझेड़ा शकरु के कोरोना मुक्त हो जाने के बाद हॉटस्पॉट समाप्त कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर सोमवार रात हॉट स्पॉट को समाप्त किया है। बैरिकेडिंग भी हटा दिए गए है। कहा कि गांव के निवासी एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट 13 अप्रैल को पॉजिटिव आने के बाद उसी रात को गांव को सील कर दिया गया था। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि रायपुर सादात को भी हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है। उधर अफजलगढ़ में क्षेत्र के गांव मानियावाला में युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। मंगलवार को दोपहर एसडीएम धीरेंद्र सिंह व कोतवाल राजेश तिवारी हॉटस्पॉट गांव मानियावाला पहुंचे ओर हॉटस्पॉट समयावधि पूरी होने के बाद खोल दिया गया । गौरतलब है कि दिल्ली निजामुद्दीन से लौटे सीएचसी में स्थित क्वारंटीन ग्राम मानियावाला निवासी युवक की 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद रात को 12 समूचे गांव को सील कर दिया गया था । इस अवसर पर एसडीएम के अलावा कोतवाल राजेश कुमार, तिवारी उपनिरीक्षक दीपक पंवार व ग्राम प्रधान अहमद हसन आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed