{"_id":"6996107a401f098c260e70e9","slug":"home-guard-duped-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-getting-his-daughter-a-job-bijnor-news-c-27-1-bij1007-172763-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर होमगार्ड से 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर होमगार्ड से 25 लाख की ठगी
विज्ञापन
कोतवाली देहात । बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर ग्राम पैहरूवाला निवासी होमगार्ड से नोएडा निवासी महिला व उसके बेटे ने 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव पैहरूवाला निवासी देशराज सिंह होमगार्ड हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नोएडा के सेक्टर -22 एचएच-209 निवासी कविता बोहरा और उसके पुत्र साहिल बोहरा से जान-पहचान थी। दो साल पहले मां-बेटे ने उन्हें बताया कि केरल प्रदेश के जिला कोल्लम के पल्ली कोठी निवासी सोल्टर एलोसियस से उनके अच्छे संबंध हैं। सोल्टर एलोसियस सरकारी नौकरी लगवा देते हैं। आरोपियों ने देशराज की बेटी की पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। बताया कि नियुक्तियां सितंबर 2023 से अक्तूबर 2025 तक कभी भी निकल सकती है। इसके बाद आरोपियों ने अपने बैंक खाते के नंबर दे दिए।
दो साल की अवधि में देशराज और प्रियंका ने अपने अपने और सोल्टर के खातों में एक दर्जन से अधिक बार कुल 25 लाख रुपये जमा कराए। उन्होंने बताया कि आज तक नौकरी नहीं लगवाई गई। उनसे रुपये वापस मांगे लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। शिकायत करने पर धमकी दी। ठगी का एहसास होने पर होमगार्ड ने पुलिस में तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि यह रकम उसने अपनी नौकरी और खेती की आमदनी से दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।