फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   History-sheeter shot in the leg in encounter, companion fleesHistory-sheeter shot in the leg in encounter, companion flees

Bijnor News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, साथी भागा

Thu, 10 Sep 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter shot in the leg in encounter, companion fleesHistory-sheeter shot in the leg in encounter, companion flees
नहटौर (बिजनौर)। मुस्सेपुर के जंगल में मिले संरक्षित पशु के अवशेषों के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर इकराम उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर को मुस्सेपुर के जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार रात सराय असनारा की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इकराम उर्फ भूरा पुत्र खलील निवासी ग्राम ताहरपुर सैद उर्फ तरकौला के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस, बाइक, मोबाइल और गोकशी में इस्तेमाल चापड़, कुल्हाड़ी, दो छुरी, लकड़ी का गुटका व रस्सा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी इमरान उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मोहल्ला पठानपुरा, नजीबाबाद के साथ चार-पांच सितंबर की रात गोवंशीय पशु का वध कर दावत करने की बात कबूल की है। बताया कि दोनों मंगलवार रात भी जंगल में संरक्षित पशुओं की तलाश में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के संबंध में नहटौर थाने में अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इकराम थाना धामपुर का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गोकशी के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed