फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindu organizations uproar over Christian missionary's satsang

गांव खानपुर का मामला, पुलिस ने ईसाई मिशनरी के लोगों को मौके से भगाया

Sat, 30 Jul 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations uproar over Christian missionary's satsang
ईसाई मिशनरी के सत्संग पर हिंदू संगठनों का हंगामा
विज्ञापन

नांगलसोती। हिंदू परिवार में ईसाई मिशनरी के लोगों की ओर से सत्संग करने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ईसाई मिशनरी के लोगों को वहां से भगा दिया।
शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोगों को गांव खानपुर में ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा हिंदू परिवार में सत्संग करने की सूचना मिली। सूचना पर विहिप के विभाग प्रचार प्रमुख सिंधुराज सिंह, शिवध्यान सिंह, जितेंद्र परमार, अतुल अग्रवाल, पंकज पाल, ओमकार आदि लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हंगामा करते सत्संग का विरोध किया और नांगलसोती पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर एसएसआई प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ईसाई मिशनरी के लोगों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के लोगों का कहना था कि ईसाई मिशनरी के लोग निर्धन हिंदू परिवारों में जाते है और सत्संग के बहाने हिंदू परिवारों का धर्मांतरण कराते है। पुलिस से ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed