{"_id":"6484cc43fb0b55fb4a0732b4","slug":"heliport-will-be-built-shuktirth-will-be-connected-with-the-religious-places-of-the-country-jaiveer-bijnor-news-c-14-mrt1038-245671-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगा हेलीपोर्ट, देश के धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाएगा शुकतीर्थ : जयवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगा हेलीपोर्ट, देश के धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाएगा शुकतीर्थ : जयवीर
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ में श्री गंगा सेवा समिति की रजत जयंती कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 30 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। कहा कि शुकतीर्थ में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। इससे देश के अनेकों धार्मिक स्थलों से श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से सीधी सेवाएं ले सकेंगे। तीर्थ पर समुचित विकास की गंगा धारा बहेगी।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भागीरथी सरिता पुस्तक का विमोचन और समिति के नवनिर्मित भागवत कथा भवन का लोकार्पण किया। गंगा आरती में भाग लिया। कहा कि प्रदेश सनातन संस्कृति भारतीय संस्कृति का उत्तम प्रदेश बना हुआ है। पौराणिक स्थलों का चौमुखी विकास कराया जा रहा है, जिन्हें फोर लाइन सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को 1000 करोड़ रुपये दिए गए। शुकतीर्थ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गंगा की धारा लाने के लिए काम किया जाएगा।
स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव ने कहा कि जल प्रवाह बढ़ोतरी एवं विकास करवाना हमारा उद्देश्य है। सेवा समर्पण त्याग से लगातार गंगा सेवा समिति का कार्य दिन प्रतिदिन निखर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्माण ने कहा कि गंगा धारा जल प्रवाह बढ़ाने सरकार की ओर से अनुमति क्लियर हो गई है। जल्द ही शुकतीर्थ धाम में गंगा की अविरल धारा बहेगी। मुख्य अथिति को गंगा घाट पर मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की प्रतिमा भेंट की गई।
विज्ञापन
इन कार्यों का किया वादा
मंत्री ने शुकतीर्थ में 13 करोड़ से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं, तीन करोड़ से कलाकृतियों से सजावट, एक करोड़ से पर्यटन विभाग के पुराने गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार, नौ करोड़ से घाट को ऊंचा करने व सुंदरीकरण, एक करोड़ रुपये वहलना जैन अतिशय क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा की।
ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी, अमित चौधरी, अमित राठी, रामकुमार शर्मा, पंकज माहेश्वरी, वीरपाल सहरावत, अजय कृष्ण शास्त्री, देवेंद्र चेयरमैन, मदनपाल एडवोकेट, आचार्य प्रेम शंकर मिश्रा, आचार्य इन्द्रपाल, रविन्द्र सिंह, प्रकाशवीर सिंह, प्रधान राजपाल सैनी, राजकुमार प्रधान, रेणु गर्ग उपस्थित रहीं। संचालन अजय अग्रवाल अध्यक्ष सतीश गोयल ने की। गंगा सेवा समिति के भीमसेन कंसल, हर्षवर्धन मित्तल, कार्यक्रम संयोजक अरुण गर्ग, अजय अग्रवाल, राजकुमार, महकार सिंह, दिनेश्वर कपिल गर्ग , प्रेम शंकर मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, चौधरी सुरेंद्र सिंह, एवं सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, बाबू शिवनारायण, सत्यवीर सिंह, रामकुमार तायल,ममकारने भव्य प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
स्वामी कल्याणदेव भारत की दिव्य विभूति : पर्यटन मंत्री
मोरना। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव भारत की सनातन परंपरा की दिव्य विभूति थे। शुकतीर्थ के विकास से जुड़े शिक्षाऋषि के सपनों को सरकार संकल्प से पूरा करेगी। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ में पधारे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सर्वप्रथम शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक, शिक्षाऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात भागवत कथा के साक्षी सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा और श्री शुकदेव मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। इसके बाद स्वामी जी के संग्रहालय का अवलोकन किया। भागवत पीठ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, ट्रस्टी ओमदत्त देव, दीपक मिश्रा मौजूद रहे।