{"_id":"62d1af76f196c43c2d4bfd33","slug":"hedgemoon-school-shooters-in-shooting-bijnor-news-mrt597147636","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में छाए हेजलमून स्कूल के शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में छाए हेजलमून स्कूल के शूटर
विज्ञापन
शूटिंग में छाए हेजलमून स्कूल के शूटर
चांदपुर।। द हेजलमून स्कूल के शूटरों ने हापुड़ में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया है।
हापुड़-मोदीनगर रोड पर स्थित ब्रह्मादेवी स्कूल में राजकृपाल बाबूजी के चतुर्थ स्मृति दिवस पर नौ से 12 जुलाई तक आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल के शूटर्स का जलवा रहा। प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रदेशों से लगभग 502 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चांदपुर से 12 विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर-12 एयर रायफल लिटिल चैंपियन स्टेंडिंग में देव अहलावत ने स्वर्ण पदक व ट्राफी, सक्षम यादव ने कांस्य पदक व ट्राफी हासिल की। यूथ मैन एयर रायफल में दिवांश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि जूनियर मैन एयर रायफल में सागर बालियान ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 10 वूमैन एयर रायफल में ईशानी चौधरी ने सिल्वर पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। स्कूल के शूटर्स ने शूटिंग कोच आकाश कुमार व स्पोर्ट्स टीचर मिस ज्योति चौधरी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि शर्मा, प्रबंधक अनिरुद्ध मित्तल ने खिलाड़ियाें को शुभकामनाएं दीं।