फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rain in the district, the weather was pleasant

जनपद में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the district, the weather was pleasant
बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर बारिश से आदर्श नगर के सामने हुई जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : BIJNOR
जनपद में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के मौसम में बदलाव आया, तो दो दिन से जनपद में झमाझम बारिश हो रही है। रुक-रुककर बारिश होने से जहां जनपद का मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जनपद में 50 एमएम बारिश हुई।
बरसात के दिनों में बारिश बहुत कम हुई है, लेकिन पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश कम होने से गन्ना व धान सूखे की चपेट में है, हालांकि प्रतिशत कम होने से जनपद सूखे से बाहर है। सर्वे खत्म होते ही जनपद में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। अच्छी बारिश होने से धान की फसल को बहुत लाभ है। लेकिन बारिश के साथ हवा चलने से गन्ने की फसल गिर गई है। इस समय ज्यादा बारिश दलहन तथा आलू की फसल के लिए लाभकारी नहीं है। शुक्रवार को जनपद में 50 एमएम बारिश हुई। जनपद का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस मापा गया। किसान धर्मवीर सिंह धनकड़, मास्टर विजय पाल सिंह का कहना है कि सितंबर माह में ट्रैंच व चार फुट की दूरी पर होने वाली गन्ने की बुवाई पर ब्रेक लग गया है। जिन किसानों ने गन्ने की बुवाई कर दी थी, उन्हें डर है कि बारिश का सिलसिला यूं ही चलता रहा, तो गन्ना बुवाई का बीज अच्छी तरह अंकुरित नहीं होगा। दलहन की उड़द, मूंग की फसल भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

जलभराव सछात्रों व राहगीर परेशान
बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने सड़क नाले बन जाते हैं। पिछले दो दिन से जनपद में रुक रुक होने वाली बारिश से नजीबाबाद रोड, चक्कर रोड तथा शहर की अन्य कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति रहती है। पैदल चलने वाले राहगीर, स्कूल जाने-आने वाले छात्र, अभिभाव सड़क पर पानी भरने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed