{"_id":"64f370c93b900ca4c201c294","slug":"health-department-became-alert-dengue-ward-made-in-the-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-10160-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक, अस्पताल में बनाया डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक, अस्पताल में बनाया डेंगू वार्ड
विज्ञापन
- मेडिकल अस्पताल में 10 और सीएचसी पर छह बेड आरक्षित
- 25 जगह जिले में इस सत्र में मिला डेंगू का लार्वा
- 18 लोगों को डेंगू का लार्वा साफ नहीं करने पर दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पतालों में डेंगू से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डेंगू वार्ड बना लिए गए हैं। डेंगू से ग्रसित मरीजों को इन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मेडिकल अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू के लिए छह-छह बेड आरक्षित हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर सतर्कता बरत रहा है। गांवों में बुखार से लोगों की मौत की सूचना मिलते ही जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। बुखार से ग्रसित मरीजों की स्लाइड बनाई जा रही है।
मलेरिया विभाग के मुताबिक इस सत्र में जिले में 25 जगह से डेंगू का लार्वा मिला है। यह लार्वा फ्रिज, कूलर और गमले में पल रहा था। टीम के सामने सफाई नहीं करने पर 18 लोगों को नोटिस दिया गया है। नई बस्ती, कांशीराम कॉलोनी, स्टेशन रोड, नूरपुर आदि क्षेत्रों में डेंगू का लार्वा मिला है।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- जी मिचलाना
- अधिक थकान महसूस होना
-- --
डेंगू से ऐसे करें बचाव
-एक सप्ताह से अधिक एक जगह साफ एकत्र नहीं होने दें
-आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
-मच्छरदानी का प्रयोग करें
-पानी की टंकी को ढककर रखें
-डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराएं
-बिना चिकित्सक परामर्श के दवाई न लें
अस्पताल में डेंगू वार्ड बना दिया गया है। बुखार के जो मरीज आ रहे हैं, उनकी जांच कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में दवाई की भी पूरी व्यवस्था है। - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक