फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He embezzled crores, sold fake plots, refused to give the deed

Bijnor News: करोड़ों डकारे, फर्जी प्लॉट बेचे, बैनामे की मांग पर दिखाया ठेंगा

Mon, 30 Jun 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
He embezzled crores, sold fake plots, refused to give the deed
मंडावली थाने में ठगी मामले में तहरीर देने पहुंचे पीड़ित।
- महादेवपुरम कॉलोनी प्लॉट विक्रय घोटाला, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। भूमाफियाओं ने बड़ी संख्या में लोगों को लुभावने आश्वासन देकर करोड़ों रुपये डकार लिए। फर्जी दस्तावेजों पर महादेवपुरम कॉलोनी में प्लॉट बेचने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मंडावली क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी के प्लॉट बेचने के नाम पर भूमाफियाओं ने बड़ा खेल किया। खरीदारों से चुपड़ी-चुपड़ी बातें कर फर्जी दस्तावेज नक्शे दिखाकर करोड़ों की रकम ऐंठ ली। भूमाफियाओं को लाखों रुपये देने वालों ने बैनामे का दबाव बनाया गया तो जान से मारने की धमकियां दी गईं। मंडावली थाने में चार भूमाफियाओं के खिलाफ धोखाधड़ी से महादेवपुरम कॉलोनी के प्लाॅट बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी के दो मामले दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

किरतपुर निवासी ओम सिंह ने तीन भूमाफियाओं किरतपुर निवासी आसिम जलाल और अभिषेक गुप्ता, जलालाबाद निवासी शाहवेज के खिलाफ करोड़ों की जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शाहबपुरा उमराव मंडावली निवासी पंकज कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में तीन भूमाफियाओं के अतिरिक्त मोहल्ला चौहान किरतपुर निवासी हिमांशु को महादेवपुरम प्लॉट विक्रय घोटाले में नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2.37 करोड़ वसूलने की रिपोर्ट दर्ज
महादेवपुरम कॉलोनी प्लॉट विक्रय घोटाले में पुलिस ने दो लोगों की ओर से करीब 28 लोगों से प्लॉट बेचने के नाम पर 2 करोड़ 37 लाख रुपये वसूल करने की रिपोर्ट दर्ज की है। बरकातपुर निवासी ओम सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में करीब एक करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपये और शाहबपुरा उमराव निवासी पंकज कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में 60 लाख 78 हजार रुपये भूमाफियाओं द्वारा लोगों से ऑनलाइन और नकद लेने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- सात करोड़ से अधिक है ठगी धनराशि

महादेवपुरम कॉलोनी के प्लॉट विक्रय घोटाले में फिलहाल 28 लोगों ने मंडावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। जिन लोगों से करोड़ों की ठगी हुई है उनकी संख्या 70 से अधिक बताई जा रही है। महादेवपुरम कॉलोनी के भाग-तीन के प्लॉट विक्रय में मुख्य रूप से घोटाला हुआ है।

- ठग की गिरफ्तारी की सूचना पर थाने पहुंचे पीड़ित

महादेवपुरम कॉलोनी प्लॉट विक्रय घोटाले के एक आरोपी ठग किरतपुर निवासी आसिम जलाल के गिरफ्तार होने की सूचना पर बड़ी संख्या में पीड़ित थाने पहुंचे। पीड़ितों ने मंडावली पुलिस से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई।


- महादेवपुरम कॉलोनी के प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी गई धनराशि के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। - नितेश प्रताप सिंह, सीओ, नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed