फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harassment of women will not be tolerated: SP

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा महिलाओं का उत्पीड़न: एसपी

Mon, 16 Oct 2023 10:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Harassment of women will not be tolerated: SP
बिजनौर के कस्बा झालू के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन श​क्ति कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को
- जिलेभर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झालू। महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न की दशा में महिलाओं और छात्राओं को मुखर होकर शिकायत करने के लिए आगे आना होगा। यह बात एसपी नीरज कुमार जादौन ने कही। उन्होंने छात्राओं को स्वावलंबी बनने के टिप्स भी दिए।
रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू में दीदी शक्ति मिशन के तहत कार्यक्रम हुआ। छात्राओं से पारूल चौधरी, कल्पना चावला, मैरी कॉम, पीटी उषा आदि के पद चिन्ह पर चलकर महान बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह, एसडीएम सदर, महिला थाना अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1098 एवं 1090 के उपयोग के बारे में जानकारी होनी चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू को राजकीय महाविद्यालय बनाने की प्रशासन से मांग की। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की अजका नूरैन, अलीन परवीन व स्काई गर्ल्स कॉलेज की सना खान, शालू सैनी को विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीओ सिटी अनिल कुमार, थाना हल्दौर प्रभारी रामप्रताप सिंह, झालू चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम व नैपाल सिंह, संजय वर्मा, सुरेश वर्मा, अनुराग, बिट्टू जोशी एवम विद्यालय की नेहा, सुमित्रा नन्दनी, राखी, शशि, पूजा, राजकुमारी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरतपुर के मोहल्ला आंबेडकर नगर स्थित धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सीओ गजेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी उदय प्रताप, भाजपा नेत्री रजनी कालरा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मोनिका कालरा, पीके चौहान एंव सभासद अखिलेश सिंह आदि रहे।




कोतवाली देहात के ग्राम गंगोड़ा शेख के पंचायतघर में आयोजित कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह, आरक्षी सोनम, हरेंद्र मलिक, ग्राम प्रधान कैफुल इस्लाम आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम बरूकी में आयोजित हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधा देवी,भूपेंद्र पाल सोनू आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी पंचायतघर में हुए कार्यक्रम में सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में ग्राम प्रधान पवन देवी, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा सुरेंद्र सिंह, एसएचओ योगेन्द्र सिंह सचिव इरफान अली मंसूरी, आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed