फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Half the doctors were not renewed

आधे चिकित्सकाें ने भी नहीं कराया नवीनीकरण

Tue, 10 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 10 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Half the doctors were not renewed
चिकित्सक
बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग दिखाने को तो मानकों का अनुपालन करने के लिए लगातार दिशा निर्देश जारी करता है। मगर हकीकत में वह खुद ही निजी चिकित्सकाें को मनमानी का मौका दे रहा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जिले के निजी चिकित्सकों को 30 अप्रैल तक नए पंजीकरण या नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस तिथि के बाद भी एक सप्ताह गुजर चुका है। इसके बावजूद अब तक जिले के आधे चिकित्सकों ने नवीनीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन


न ही स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे चिकित्सकों की सूची तैयार की है। जिले में 3500 से अधिक निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक पैथेलॉजी लैब, डायग्रोस्टिक सेंटर संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस डिग्री धारक चिकित्सक प्रैक्टिस कर रहे हैं। पंजीयन और नवीनीकरण की तिथि निर्धारित होने के बाद अब तक स्वास्थ्य विभाग ने यह ब्योरा भी नहीं जुटाया है कि कुल कितने संचालकों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है और इसके कारण क्या हैं।

माना जा रहा है कि विभाग के अधिकारी ही अप्रत्यक्ष रूप से निजी चिकित्सकों को मनमानी का मौका दे रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2015-16 में अप्रैल माह में करीब 900 चिकित्सक अपने पंजीकरण का नवीनीकरण से रह गए थे।


लेकिन विभाग पंजीकरण का रिनुअल न कराने वाले सभी चिकित्सकों को अभयदान दे दिया था। एक भी चिकित्सक ने अपने पंजीकरण का रिनुअल नहीं कराया। इस बारे में सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि रिनुअल करा चुके चिकित्सकों की सूची बनाई जा रही है।

जो चिकित्सक रिनुअल कराने से रह गए है, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कितने चिकित्सकों ने रिनुअल कराया, इसके बारे में वह पता करके बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed