{"_id":"6ac69c1b44fb936bbb09e348","slug":"e-rickshaw-operation-plan-ready-will-be-implemented-from-15th-after-trial-bijnor-news-c-27-1-bij1027-192329-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ई-रिक्शा संचालन का प्लान तैयार, ट्रायल के बाद 15 से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ई-रिक्शा संचालन का प्लान तैयार, ट्रायल के बाद 15 से होगा लागू
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार हाे गया है। अभी ट्रायल चल रहा है। 15 अक्तूबर से नया प्लान पूरी तरह से लागू हो जाएगा। ई-रिक्शा पर चार अलग-अलग रंगों की पट्टी भी लगाई गई है, जिन पर रूट एक से चार तक नंबर अंकित किए गए हैं ताकि ई-रिक्शाओं के रूट की पहचान हो सके। ई-रिक्शा के लिए जो रूट तय किया गया, उसी रूट पर पर उनका संचालन किया जाएगा। इसके बाद अगर, ई-रिक्शा प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में यातायात पुलिस ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक भी कर चुकी है।
शहर में वर्तमान में करीब चार हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। फिलहाल ई-रिक्शा बिना निर्धारित रूट के अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रहे हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसलिए, रूट प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए शहर में केवल चार रूट निर्धारित किए गए हैं। चार हजार ई-रिक्शाओं को चार अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाएगा। आवंटित रूट पर ई-रिक्शा का संचालन होगा। निर्धारित रूट से अलग संचालन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नए रूट प्लान में शक्ति चौक से जजी चौक तक ई-रिक्शाओं की एंट्री बंद कर दी गई है। रूट व्यवस्था लागू होने के बाद बाजार और प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या में कमी आएगी।
ये चार रूट किए गए हैं निर्धारित
रूट नंबर एक (रंग हरा): रोडवेज चौराहा से सुभाष चौक, जजी चौराहा, मंडावर चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा, नुमाइश ग्राउंड चौराहा, विकास भवन तिराहा से रोडवेज चौराहा तक
विज्ञापन
रूट नंबर दो (रंग लाल) : शक्ति चौराहा से रेलवे स्टेशन, सेंट मेरी स्कूल चौराहा, नगीना चौराहा, कंट्रोल रूम तिराहा, शक्ति चौराहा तक
रूट नंबर तीन (रंग पीला) : कृष्णा कॉलेज तिराहा से चांदपुर तिराहा, झालू चौराहा, जानी चौराहा, बुखारा चुंगी, कंट्रोल रूम तिराहा, नगीना चौराहा, कालिका मंदिर चौराहा से कृष्णा कॉलेज तिराहा तक।
रूट नंबर चार (रंग नीला) : कंट्रोल रूम से शक्ति चौराहा, सिविल लाइन, नगरपालिका तिराहा, रोडवेज डाकखाना चौराहा, बुल्ला का चौराहा, मॉडर्न का चौराहा, बुखारा चुंगी से कंट्रोल रूम तिराहा तक।
15 अक्तूबर तक ट्रायल चलना है। इस दौरान जाम और यातायात की व्यवस्था की निगरानी भी की जा रही है। इसके बाद इसे पूर्णत: लागू कर दिया जाएगा। -रवि नैन, टीएसआई बिजनौर