फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gur demand is not coming from other states

दूसरे राज्यों से नहीं आ रही गुड़ की डिमांड

Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gur demand is not coming from other states
दूसरे राज्यों से नहीं आ रही गुड़ की डिमांड
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी के बाद अब गुड़ पर भी मंदी के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरे राज्यों से भी गुड़ की डिमांड ज्यादा नहीं आ रही है। डिमांड अधिक न आने से गुड़ के दामों लगातार कम चल रहे हैं। हालांकि अगले महीने से गुड़ के दामों में उछाल आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस वजह से कोल्हू व क्रेशर चलाने वाले लगातार पेराई कर रहे हैं।

जिले में इस बार काफी संख्या में कोल्हू व क्रेशर लगे हैं। पेराई सत्र शुरू होने से पहले गुड़ के दाम 3400 रुपये प्रति क्विंटल थे, लेकिन पेराई सत्र शुरू होते ही गुड़ के दाम गिर गए थे। गुड़ के दाम गिरकर तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। इसके बाद गुड़ के दाम लगातार गिरते चले गए। अब गुड़ के दाम 2620 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले गुड़ के दाम 2550 रुपये प्रति क्विंटल थे। दाम में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब भी यह पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। जिले का गुड़ पंजाब, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान आदि राज्यों में जाता है। कोल्हू संचालकों के अनुसार लॉकडाउन के समय और पेराई सत्र शुरू होने पर इन राज्यों को काफी गुड़ गया था। वहां गुड़ की मांग लगभग पूरी हो गई थी। इस वजह से अभी वहां से ज्यादा ऑर्डर नहीं आए हैं। कोल्हू संचालक विजय सैनी के अनुसार गुड़ के दाम ज्यादा नहीं मिल रहे हैं। ज्यादा दाम की उम्मीद में गुड़ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

डिमांड बढ़ने पर बढ़ेंगे भाव
व्यापारी कपिल कुमार गोयल के अनुसार गुड़ की डिमांड कम आ रही है। डिमांड बढ़ने पर ही गुड़ के भावों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed