{"_id":"6691a612950a85e142056d84","slug":"guldar-trapped-in-cage-in-khairpur-forest-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-126764-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खैरपुर के जंगल में पिंजरे में फंसा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खैरपुर के जंगल में पिंजरे में फंसा गुलदार
विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव खैरपुर के जंगल में पिंजरे में फंसा गुलदार। स्रोत ग्रामीण
गुलदार की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष, बिजनौर रेंज कार्यालय भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव खैरपुर के जंगल में किसान रामकुमार के गन्ने के खेत में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार फंस गया। गुलदार की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को बिजनौर कार्यालय भेजा है।
गांव खैरपुर में किसान रामकुमार के गन्ने के खेत में वन विभाग ने दो दिन पूर्व गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। शुक्रवार को इस पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार को रेस्क्यू किया। गुलदार को फिलहाल रेंजर बिजनौर के कार्यालय भेज दिया गया है।
दिखाई दे रहे थे दो गुलदार
खैरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव जलालपुर हसना में जनवरी माह में गुलदार ने वृद्ध चंद्रप्रकाश को घर में सोते समय हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हाल ही में कुछ दिनों से गांव के आसपास दो गुलदार देखे जा रहे थे। गुलदार को कुत्ते का पीछा करते हुए भी देखा गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। इसके बाद ही पिंजरा लगाया गया था। अभी दूसरा गुलदार पकड़ा नहीं गया है। इससे ग्रामीणों में भय है।