फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar's terror, parents prevent children from going to school

गुलदार का आतंक, अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल जाने से रोका

Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Guldar's terror, parents prevent children from going to school
हल्दौर/ झालू (बिजनौर)। गांव धर्मपुरा में वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में नाकामयाब होती नजर आ रही है। भयभीत कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम जंगल में ट्रैप कैमरे, जाल व पिंजरे आदि लगाकर गुलदार को पकड़ने की जुगत में लगी है।
विज्ञापन

गांव धर्मपुरा के जंगल में एक दिन पूर्व गुलदार दिखाई देने की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जगह-जगह ट्रैप कैमरे जाल व पिंजरे लगा दिए। ग्रामवासियों के अनुसार पिंजरों व जालों में गुलदार तो फंसा नहीं, लेकिन कुत्ते व गीदड़ फंसे मिले। गुलदार से भयभीत अभिभावक स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को चिंतित है। कलवा सिंह, चरन सिंह, नीरज कुमार, भूदेव सिंह आदि अभिभावकों ने शनिवार को अपने बच्चों को पढ़ने के लिए गांव के प्राइमरी स्कूल नहीं भेजा। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को गांव के स्कूलों में खुद गए। स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार के अनुसार स्कूल में पंजीकृत 41 बच्चों में से महज 18 आए। मुख्य अध्यापक सुधीर कुमार का कहना है कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति संभवत: गुलदार के भय के कारण कम हुई है।
विज्ञापन

------
ग्रामीणों को गुलदार दिखा
हल्दौर। गांव कुम्हारपुरा के जंगल में शनिवार दोपहर दो बजे जंगल में किसानों को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद भूपेंद्र प्रजापति, राजू, संगीता, अनीता, ज्ञाती, रोविन सिंह आदि किसान गांव की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने गांव पहुंचकर आपबीती सुनाई और मामले की सूचना फोन पर वन विभाग की पुलिस को दी। सूचना पाकर वन रेंजर शरद कुमार गुप्ता, वन दरोगा मदनपाल सिंह आदि गांव पहुंचे और गुलदार की तलाश में जुट गए लेकिन गुलदार भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने ग्रामवासियों को टोली बनाकर जंगल जाने व गुलदार देखे जाने पर तुरंत सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed