फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar reached the population in search of prey

शिकार की तलाश में आबादी में पहुंचे गुलदार

Sat, 19 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Guldar reached the population in search of prey
मंडावर में नई बस्ती में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। - फोटो : BIJNOR
शिकार की तलाश में आबादी में पहुंचे गुलदार
विज्ञापन

मंडावर/अफजलगढ़। गुलदार ने गांव नई बस्ती में एक बछड़े को निवाला बनाने की कोशिश की तो भोजपुर में भी किसानों के सामने आ गया। वहीं, गांव कादराबाद में गुलदार व पंजों के निशान देखे जाने से भय का माहौल है। गांववालों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
गांव नई बस्ती में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। गांव में मिथुन का घेर घर के पास ही है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे पशुओं के बीच हलचल होने पर जाकर देखा तो गुलदार एक बछड़े की गर्दन दबाए बैठा था। गांव वाले मौके पर लाठी डंडे लेकर आए तो गुलदार खेतों में भाग गया और बछड़े की जान बच गई। वनरक्षक मठपाल सिंह व चंद्रमोहन मौके पर पहुंचे तो गांव वालों ने पिंजरा लगवाने की मांग की। शनिवार को गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। वहीं गांव भोजपुर निवासी मुनेश अपने खेत में गन्ना भर रहा था। कुछ और गांव वाले भी मौजूद थे। इस बीच गन्ने के खेत से निकलकर गांव वालों के सामने आ गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, गांव कादराबाद में शुक्रवार की शाम के समय एक गांव निवासी युवक ने किसी जीव को नहर पार करके सतेंद्र कुमार की पशुशाला की ओर जाते देखा। टार्च जलाकर देखा तो गुलदार खड़ा हुआ था। रोशनी पड़ने के कारण गुलदार वापस नहर पर से छलांग लगाकर मनवर सिंह गुसाईं के खेत की ओर जंगल में भाग गया। मनोज, सुधीर, किशन, रिषीपाल तथा सतेंद्र आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने टीम भेजकर कार्रवाई करने व गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed