बिजनौर: किशोर को घर से उठाकर ले गया गुलदार, मार डाला, एक साल में आठ की ले चुके हैं जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भोगपुर निवासी बंशीलाल का बेटा विशाल (12) मंगलवार शाम घर पर था। वह आंगन में नल से पानी भर रहा था। इस बीच अचानक घर में गुलदार घुस आया और विशाल पर हमला कर दिया। गुलदार ने विशाल को गर्दन से दबोच लिया और उसे घसीटते हुए खेतों में ले गया। गुलदार को विशाल को ले जाते देखकर गांव में हड़कंप मच गया। गांव वाले लाठी डंडे लेकर गुलदार की ओर दौड़ पड़े।
विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विशाल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। गांव वालों का कहना है कि गांव के आसपास गुलदार दिख जाते थे, लेकिन उन्होंने पहले कभी किसी बच्चे पर हमला नहीं किया था। वहीं, अफजलगढ़ कोतवाल ने सीएचसी पर जाकर गांव वालों से घटना के बारे में जानकारी ली।
एक साल में गुलदार आठ लोगों की ले चुके हैं जान
पिछले एक साल में गुलदार का आतंक जिले में लगातार फैल रहा है। गुलदार के हमले में साल भर में ही आठ लोगों की जान जा चुकी है। नवंबर औ दिसंबर के महीनों में ही गुलदार ने पांच लोगों को मार डाला। आए दिन गांवों में गुलदार देखे जाने से लोगों में दहशत है।
गुलदार ने सबसे पहले 27 नवंबर को गांव नवादा में शिमला देवी को मारा था। इसके बाद दस दिसंबर को सराय आलम में चमन, 16 दिसंबर को गांव प्रेमपुरी में चेतन, 25 दिसंबर को इशिका और 27 दिसंबर को गांव मोहंडिया में शफीक को मारा था। गुलदार ने इस साल छह जनवरी को नजीबाबाद में प्रशांत को मारा था। 15 अक्तूबर को गुलदार ने रेहड़ क्षेत्र में फिजा को मार डाला था। प्रशांत को जब गुलदार ने मारा था तब वह अपने साथियों के साथ स्कूल के बाहर खेल रहा था।
प्रशांत को मारने वाले गुलदार को गांव वालों ने घेरकर मार डाला था। तब गुलदार के शरीर पर मौजूद प्राकृतिक चिन्हों के आधार पर पाया गया था कि सभी छह लोगों को एक ही गुलदार ने मारा था। तब लगा था कि गुलदार के मरने से अब आतंक खत्म हो जाएगा। लेकिन इसके बाद एक गुलदार ने रेहड़ क्षेत्र में फिजा को घर के बाहर खेलते हुए मारा था।
अब गांव भोगपुर में गुलदार ने एक और बच्चे को मारा है। गुलदार के हमले पहले से ज्यादा बढ़ रहे हैं। वन विभाग के हमलों से सतर्क रहने को वन विभाग ने गांवों में अभियान चलाया था गांव में क्या एहतियात बरती जा सकती है। नजीबाबाद डीएफओ मनोज शुक्ला के अनुसार पहले कभी गांव भोगपुुर में गुलदार देखने की कोई घटना नहीं हुई है। बच्चा खेत में था जब हमला हुआ। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया जाएगा।