फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar entered Issapur school, teachers got locked in the room

Bijnor News: इस्सापुर विद्यालय में घुसा गुलदार, कमरे में बंद हो गईं शिक्षिकाएं

Sat, 14 Sep 2024 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Guldar entered Issapur school, teachers got locked in the room
- कमरे के दरवाजे पर मारे पंजे, शोर मचाने पर जंगल में भाग गया गुलदार
विज्ञापन

- शुक्रवार को अवकाश होने के कारण केवल तीन शिक्षिकाएं ही मौजूद थीं स्कूल में

संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया (बिजनौर)। गुलदार अब आबादी की ओर बढ़ गया है। ग्राम इस्सापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को गुलदार घुस गया। उसकी दहाड़ सुन स्कूल की अध्यापिकाएं कमरे में बंद हो गईं। गुलदार ने कमरे के दरवाजे पर भी पंजे मारे। शोर मचाने पर जंगल में भाग गया।
ग्राम इस्सापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बारिश के कारण केवल अध्यापकों को ही स्कूल बुलाया गया था। मुख्य अध्यापिका सीमा राजपूत के अलावा दो अन्य शिक्षिकाएं ही स्कूल आई थी। पूर्वाह्न 11 बजे गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनी तो सभी अध्यापिकाएं भागकर कमरे में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। दहाड़ की आवाज तेज हुई तो दरवाजे के छेद से बाहर बरामदे में झांकने पर वहां गुलदार दिखा। उसे देख अध्यापिकाओं के होश उड़ गए।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका सीमा राजपूत ने बताया कि गुलदार ने कमरे के दरवाजे को पंजे मारकर खोलने का भी प्रयास किया। उसने इसकी सूचना गांव में रहने वाली रसोइया को दी। तब वह ग्रामीणों के साथ शोर मचाते हुए स्कूल पहुंची। शोर सुन कर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट तक शिक्षिकाएं दहशत में रहीं
जिला प्रशासन ने बारिश के चलते शुक्रवार को छात्रों का अवकाश घोषित कर दिया था। करीब 20 मिनट तक शिक्षिकाएं दहशत में रहीं। घटना से स्कूल के स्टाफ में भय का माहौल है। मुख्य अध्यापिका का कहना है पिछले तीन दिन से स्कूल परिसर में गुलदार के पंजों के निशान दिख रहे थे। उन्होंने स्कूल में पिंजरा लगवाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखने की बात कही है।



इस संबंध में स्कूल स्टाफ से बात की जाएगी। साथ ही वन विभाग को भी पत्र लिखा जाएगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके लिए इंतजाम कराए जाएंगे। - योगेंद्र कुमार, बीएसए बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed