फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked a woman riding a bike

गुलदार ने बाइक सवार महिला पर किया हमला

Tue, 17 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a woman riding a bike
गुलदार ने बाइक सवार महिला पर किया हमला
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव इमरतपुर के समीप बाइक पर बैठी वृद्धा पर गुलदार ने हमला बोल दिया। वृद्धा हमले में तो बाल बाल बच गई, लेकिन बाइक से गिरकर घायल हो गई।
मंगलवार सवेरे भुतपुरी निवासी मालती देवी, बेटे विवेक के साथ बाइक से इमरतपुर गई थी। जब वह दोपहर साढ़े तीन बजे लौट रही थी तो गांव से निकलते ही गन्ने के खेत में छिपे गुलदार ने बाइक पर छलांग लगा दी। महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन बाइक से गिरकर घायल हो गई। गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। परिजन उन्हें पीएचसी कासमपुरगढ़ी लेकर आए। वहां चिकित्सक न होने के कारण सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर, विवेक, पुष्पेंद्र, गौरव, अर्जुन, सलीम, माजिद, अकबर आदि गांववालों का कहना है कि गुलदार क्षेत्र में कई स्थानों पर देखा गया है। वह एक माह के भीतर कई राहगीरों पर हमला कर चुका है। गांववालों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजौरा का कहना है कि गुलदार को ट्रेप कर पिंजरा लगाकर शीघ्र पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

गुलदार की तलाश में खेतों में कांबिंग जारी
कादराबाद। गांव रसूलाबाद में खेतों के रास्ते पर जख्मी पड़े गुलदार के शावक का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं ग्रामीण विपिन यादव, सुरेंद्र यादव सुरेंद्र शर्मा आदि का कहना है कि मंगलवार को रसूलाबाद-प्रेमपुरी मार्ग पर दीदार सिंह के खेतों में गुलदार देखा गया है। इसकी सूचना वन विभाग को दी है। डिप्टी रेंजर सुनील राजोरा ने बताया कि मंगलवार को विभाग के रचित चौधरी, मोहम्मद अब्बास, सुभाष आदि सहित छह लोगों की टीम के साथ गन्ने के खेतों में फिर से शावक की तलाश की। किसी भी कैमरे में गुलदार के फोटो कैद नहीं हुए हैं। कांबिंग आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed