फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guard's gun fired in the bank

बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली

Sun, 22 Aug 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Guard's gun fired in the bank
स्योहारा में गार्ड की गोली से घायल व्यक्ति से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। स्टेशन मार्ग स्थित एक बैंक में सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक चली गोली से हड़कंप मच गया। छर्रे लगने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया। सुरक्षा गार्ड मुख्यद्वार पर खड़ा होकर बंदूक की सफाई कर रहा था।
शनिवार की सुबह दस बजे स्टेशन मार्ग स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा गांव अमखेड़ा निवासी सुरक्षा कर्मी 66 वर्षीय नरदेव सिंह तैनात थे। नरदेव के पास स्वयं की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक है। वह परमवीर सिक्योरिटी कंपनी गाजियाबाद का कर्मचारी हैं। कंपनी की ओर से स्थानीय सर्व यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में सुरक्षागार्ड के रूप में कार्यरत हैं। शाखा प्रबंधक के अनुसार नरदेव बंदूक शाम को बैंक में ही जमा कर जाता है। शनिवार और सुबह होने के कारण बैंक में भीड़ कम थी। बैंक में लगभग एक दर्जन लोग थे। शाखा खुलवाने के बाद नरदेव सिंह लॉकर रूम से बंदूक लाकर मेन गेट पर खड़ा हो गया और बंदूक की सफाई करने लगा। वह बंदूक की नाल नीचे करके सफाई कर रहा था कि लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे जमीन के फर्श से टकराकर वहां खड़े ग्राहकों के पैरों में लग गए। छर्रे लगने से बैंक में लेनदेन करने आये ग्राहक गांव जटनंगला निवासी भारतीय किसान यूनियन नेता 30 वर्षीय नवीन चौधरी, 19 वर्षीय बासु चौधरी, साठ वर्षीय हरफूल सिह, 45 वर्षीय सुंदर सिंह, 45 वर्षीय श्याम सिंह घायल हो गए। घुटनों के नीचे छर्रे लगने से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गोली चलने के बाद मची चीख पुकार
गोली चलने की आवाज और छर्रे लगे लोगों की चीख पुकार से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि बैंक में बदमाश घुस आए हैं। थोड़ी देर में गोली धोखे से चलने का कारण मालूम चलते ही आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली। बराबर में ही केनरा बैंक की शाखा है। गोली की आवाज से वहां भी खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बैंक में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक और गार्ड नरदेव सिंह को हिरासत में ले लिया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत घायल किसान नेता नवीन चौधरी से मिले। गजेंद्र सिंह टिकैत ने वर्ष में दो बार प्रशासन से सभी बैंक के सुरक्षा गार्डों को प्रशिक्षण दिये जाने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल हरफूल सिंह की ओर से बैंक गार्ड नरदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

स्योहारा में गार्ड की गोली से घायल व्यक्ति।

स्योहारा में गार्ड की गोली से घायल व्यक्ति।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed