{"_id":"5867ef6e4f1c1b425ceed511","slug":"government-building-will-ckack","type":"story","status":"publish","title_hn":" सरकारी भवन होंगे चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भवन होंगे चकाचक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डीएम जगतराज ने कहा कि जिले के चित्रकारों ने वॉल ऑफ सैनिटेशन को एकदम बदल दिया है। यह मार्ग अब सामाजिक संदेश देने के साथ साथ सभी के घूमने का स्थान भी बन गया है। जिले के सभी सरकारी भवन पर भी वॉल ऑफ सैनिटेशन की तरह ही प्रेरणादायी तस्वीर बनवाई जाएंगी।
विकास भवन सभागार में चित्रकारों के सम्मान समारोह में डीएम ने कहा कि सभी विभागों की दीवारों पर सरकारी खर्च से ये चित्र बनवाए जाएंगे। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता पथ पर आज परिवार पिकनिक स्पॉट की तरह घूमने आ रहे हैं। यह चित्रकारों की मेहनत की वजह से हुआ है। कार्यक्रम में डा.संजय साहनी, डा. नौशाद अख्तर, रुचि सिंह, ओम सागर, अरशद अली, मृदुला त्यागी, ऋचा शर्मा, आकांक्षा वर्मा, प्रीति सैनी, निशा राजपूत, शगुफ्ता, शाइस्ता, रचना खन्ना, डा.अतीक दानिश, पीयूष शर्मा, प्रवीण सिंह आदि करीब 50 चित्रकार अध्यापकों एवं 100 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि चित्रकारी के माध्यम से जीवन जीने की कला सीख सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मुर्शद अली ने किया। डीआईओएस डा.अरुण दुबे सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।