फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goddess Swaroop girls worshiped on Durgashtami

दुर्गाष्टमी पर देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया

Mon, 03 Oct 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Goddess Swaroop girls worshiped on Durgashtami
चांदपुर में महाभारतकालीन देवी मंदिर पर अष्ठमी पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : BIJNOR
दुर्गाष्टमी पर देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया
विज्ञापन

चांदपुर। दुर्गा अष्टमी पर देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए।

नगर में बिजनौर रोड स्थित मां काली का मंदिर महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। बताते हैं कि प्राचीनकाल में पांडव इस मंदिर में आकर मां काली की पूजा-अर्चना करते थे। मंदिर से करीब दो किमी दूर स्थित गांव सैंदवार में कभी द्रोणाचार्य का आश्रम हुआ करता था। आचार्य यहां कौरव-पांडव को धनुष विद्या की शिक्षा देते थे। मान्यता है कि यहीं कौरव-पांडवों की छावनी थी। मंदिर परिसर में मां काली के ठीक सामने मां दुर्गा का मठ है। मंदिर परिसर में मां संतोषी का विशाल मंदिर, शिव परिवार मंदिर, संकट मोचन श्रीहनुमान जी की करीब 70 फीट ऊंची विशाल मूर्ति व मंदिर और शनिदेव का मंदिर स्थित है। सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने माता को नारियल चढ़ाकर परिवार में सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed