{"_id":"5a00ad9e4f1c1b3c3d8b5c9d","slug":"giving-up-the-form-of-kishwar-jahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्वरजहां के पर्चा भरने से गरमाई सियासत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्वरजहां के पर्चा भरने से गरमाई सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नामांकन जमा करने जातीं अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी नीता अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सपा में निकाय चुनाव को लेकर रार और बढ़ गई है। पूर्व विधायक रुचिवीरा व पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन आमने-सामने आ गए हैं। रुचि वीरा ने राशिद हुसैन के सामने निर्दलीय सिकंदर आलम को नगर पंचायत झालू व नगीना में राशिद हुसैन के रिश्तेदार के सामने निवर्तमान चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान की पत्नी को चुनाव मैदान में उतार दिया है। राशिद हुसैन की पत्नी ने भी बिजनौर नगर पालिका से सपा प्रत्याशी के सामने ताल ठोक दी है।
सपा में टिकटों को लेकर शुरू से रार खड़ी हो गई थी। पूर्व विधायक रुचिवीरा नजीबाबाद नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां की पत्नी साबिया निशात उर्फ रेशम, नगीना से पूर्व चेयरमैन खलीलुर्रहमान की पत्नी ताहिरा, बिजनौर से शमशाद अंसारी की पत्नी रुखसाना परवीन व नगर पंचायत झालू से सिकंदर आलम के लिए टिकट मांग रही थीं। सपा ने नगर पालिका बिजनौर से पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन की पत्नी किश्वरजहां व नगर पंचायत झालू में सिकंदर आलम व नगीना में ताहिरा को हरी झंडी दे दी।
इस बात पर राशिद हुसैन का खेमा नाराज हो गया। राशिद हुसैन ने अपने खेमे के साथ लखनऊ में डेरा डाल लिया। नगीना नगर पालिका से राशिद हुसैन ने अपने साले खालिद निसार की पत्नी शादाब जहां, नगर पंचायत झालू से खुद ने टिकट ले लिया। बिजनौर नगर पालिका से शमशाद अंसारी की पत्नी रुखसाना परवीन को टिकट दे दिया गया। इन टिकटों की घोषणा होने के बाद सपा में रार और बढ़ गई।
विज्ञापन
रुचि वीरा खेमे के सिकंदर आलम ने नगर पंचायत झालू से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी तो नगीना नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन खलीलुर्रहमान की पत्नी ताहिरा भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गईं हैं। रुचिवीरा ने झालू व नगीना में सपा प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा व सिकंदर आलम का चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया। इसे लेकर राशिद हुसैन के खेमे में खलबली मच गई। राशिद हुसैन ने बिजनौर नगर पालिका से अपनी पत्नी किश्वरजहां को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया।
रविवार की रात राशिद हुसैन व सपा प्रत्याशी रूखसाना परवीन के समर्थकों में बैठक हुई। तय हुआ कि राशिद हुसैन की लड़ाई रूखसाना परवीन के पति शमशाद अंसारी से नहीं रुचिवीरा से है। वह बिजनौर नगर पालिका से अपनी पत्नी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे, लेकिन सोमवार को राशिद हुसैन ने दल बल के साथ अपनी पत्नी किश्वरजहां का नामांकन दाखिल कराने पहुंच गए। उनकी पत्नी किश्वरजहां ने बिजनौर नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। इससे सपा प्रत्याशी के खेमे में खलबली मची है। राशिद हुसैन के इस निर्णय से रुचि वीरा व राशिद हुसैन चुनाव में आमने-सामने आ गए हैं। दोनों में चुनाव में जोर आजमाइश का खेल शुरू हो गया है।